फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर में पेड़ पर लटकी मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर में पेड़ पर लटकी मिली लाश
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मंगलवार दोपहर करीब चार बजे ग्राम हुसैनपुर में कुछ महिला जंगल में घास लेने गई थी, जहां पर गांव के ही जयपाल के गन्ने के खेत में एक पॉपुलर के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। इसे देखकर महिलाएं घबरा गईं और शव की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवा कर ग्रामीणों से उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर शव की शनाख्त नहीं हो पाई। 27 सितंबर को थाने पर दर्ज हुई ग्राम कल्लनपुर निवासी ग्रामीण जोगेंद्र की गुमशुदगी के आधार पर उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर शव की शनाख्त कराई गई, लेकिन उसके परिजनों ने शव जोगेंद्र का होने से इंकार कर दिया। इस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि शव को 72 घंटे तक कब्जे में रखकर इसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार शव करीब दो सप्ताह पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कविता और भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मैराज खालिद द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बच्चों को बड़े होकर देश सेवा करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पिंकी, लक्ष्मी, ऋषिपाल, कामिल, मुस्कान, गौरव, आरजू, हिना, सागर, अरमान आदि मौजूद रहे। इसके अलावा थाना प्रांगण में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने पुलिसकर्मियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


तुलसी-शालिग्राम का विवाह
पुुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के ठाकुरद्वारा मंदिर में मंगलवार को तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित विनोद शास्त्री द्वारा हवन-पूजन के बाद शालीग्राम के साथ विवाह फेरे कराए गए। उसके उपरांत भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में दीपू वर्मा, सुशील वर्मा, रजनी वर्मा, पूजा वर्मा, अनिता गोयल, सविता गोयल, मिथलेश गोयल, सुमन अग्रवाल सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें