फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक बताते ही खाते से उड़ गए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। नानकमत्ता निवासी सरोज देवी पत्नी स्व. सुनील रस्तोगी सिडकुल में कार्य करती है। सरोज का बैंक ऑफ बड़ौदा की नानकमत्ता शाखा में बचत खाता है। बैंक द्वारा उसको एटीएम भी दिया गया। मंगलवार की दोपहर उसके मोबाइल पर फोन आया। इस पर कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एटीएम कार्ड बंद होन की सूचना दी। एटीएम कार्ड को चालू करने के लिए कार्ड के अंतिम चार अंक बताने को कहा। महिला के नंबर बताते ही उसके खाते से दस हजार 500 सौ रुपये उड़ गए और पैसे निकलने का मेसेज मोबाइल आया। ठगी का एहसास होते ही महिला तत्काल बैंक पहुंची। उसने बैंक से एटीएम कार्ड बंद कराकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें