फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश हत्याकांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी के घर की कुर्की जल्द होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नसीरपुर के आकाश हत्याकांड में पुलिस ने फरार हत्यारोपी साजिद के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मुकदमा दर्ज किया है। अब जल्द ही पुलिस उसके मकान की कुर्की की कार्रवाई करेंगी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर में पांच जून को पानी की निकासी के विवाद में छात्र आकाश की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना से गांव में सांप्रदायिक तनाव बन गया था। मृतक के पिता की ओर से हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। छह में से पांच हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, जिनमें से इसरार के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की गई है। इस हत्याकांड में नामजद छठा आरोपी साजिद पुलिस को चकमा देकर सऊदी अरब फरार हो गया था। पुलिस ने कोर्ट से उसके खिलाफ 82 सीआरपीसी नोटिस हासिल किया था, मगर वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस पर कोर्ट की अवमानना करने पर उसके खिलाफ पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी की अब जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में कई यात्री घायल
मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे स्थित बाईपास पर हुए सड़क हादसों में कई यात्री घायल हो गए। शहर के सहारनपुर बस स्टैंड निवासी हिमांशु अपने परिचित के साथ कार से जा रहा था। भोपा बाईपास हाईवे पर कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। इनके अलावा गोरखपुर निवासी स्मृति, अशोक, नई दिल्ली के जगतपुरी निवासी संचित कुमार भी सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें