कंडक्टर ने की युवती से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। बस में सवार युवती के साथ परिचालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रोडवेज बस में सफर कर रही युवती ने बस के परिचालक शुभम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सफाईकर्मियों से विवाद, हंगामा
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मियों के साथ कुछ लोगों का विवाद हो गया, जिसके बाद सफाईकर्मियों ने हंगामा करते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। नगरपालिका का सफाईकर्मी सोनू मल्हुपुरा में डयूूटी कर रहा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ गालीगलंौज की। इसकी जानकारी अन्य सफाईकर्मियों को मिली तो वह पीडित के साथ थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही ऐसा न होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया।