मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े
सिखेड़ा। सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़ने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
भंडूर पुलिस चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को वे पुलिस टीम को साथ लेकर गांव सिकरेड़ा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को दो अज्ञात युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टोका तो इन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़ने गए बदमाशों ने अपने नाम गांव सिकरेड़ा निवासी उसमान पुत्र राशिद व रिजवान उर्फ पप्पू पुत्र हाशम को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुआ है।