युवती की चोटी कटी
छपार/पुरकाजी। गांव कासमपुर निवासी इमरत की पुत्री गुलशाना शुक्रवार की दोपहर अपने घर में सो रही थी। उसके पास बहन सोई हुई थी जबकि परिजन बाहर सो रहे थे। तीन बजे के करीब गुलशाना अचानक चिल्लाई और बेहोश हो गई। परिजनों ने देखा तो उसकी चोटी कटकर नीचे पड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी और युवती को अस्पताल ले गए। उधर, पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला झोझगान में बृहस्पतिवार देर रात एक युवती चोटी कट गई। घटना के बाद वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। उधर कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान में निर्मल की पुत्री प्राची घर में झाडू़ लगाते हुए घर के दरवाजे पर आई तो उसे एक काला साया दिखाई दिया। जिसे देखकर वह डर गई और चिल्लाते हुए घर में घुस गई। शोर सुनकर परिजनों ने बाहर देखा तो वहां कुछ नहीं मिला।