बुढ़ाना। सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों एक महिला सहित एक घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में बुधवार शाम चार बजे राजीव गली के सरकारी नल पर पानी लेने गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद संतकुमार व दुर्गानंद की किसी बात को लेकर राजीव के साथ कहासुनी हो गई। जिसके दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खाली बाल्टी से प्रहार किए। इस घटना में हुई मारपीट में एक पक्ष के संतकुमार, दुर्गानंद, सुशीला और दूसरे पक्ष का राजीव व संदीप घायल हो गए। सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।