फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, पथराव, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों और ठाकुरों में संघर्ष
विज्ञापन

खतौली। मामूली कहासुनी को लेकर दलित और ठाकुर समाज के लोगों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव होने से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल स्थिति को संभाला। हमले में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव दाहौड़ में ठाकुर समाज से संजय शनिवार की रात को दलित बस्ती में चला गया। किसी बात को लेकर संजय की दलित समाज के युवकों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हमले में दोनों पक्षों से संजय, योगेंद्र, मोंटी, विकास व सचिन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें