खतौली। मेरठ की एंटी करप्शन टीम लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के मामले में साक्ष्य जुटाने में लगी है। गौरतलब है कि गांव भैंसी निवासी रविंद्र पंडित उर्फ राजू पुत्र जयभगवान ने चार अप्रैल को मेरठ में एंटी करप्शन विभाग में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि उसके मकानों को खाली कराने के लिए लेखपाल चंद्रपाल ने रिपोर्ट लगाने के लिए उससे 20 हजार रुपये की मांग की है। छह अप्रैल को टीम ने रविंद्र पंडित से लेखपाल द्वारा 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी लेखपाल को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। एंटी करप्शन टीम इस मामले में तहसील से साक्ष्य जुटाने में लगी है। तहसील से पता चला है कि टीम को एक अहम साक्ष्य की जरूरत है। जिसके लिए टीम कई बार तहसील में आ रही है।