मुजफ्फरनगर शहर से एक सप्ताह पूर्व लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी विगत 25 मई को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। हरसंभव तलाश के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लगा तो उसकी मां ने मेरठ के रिठानी निवासी शिवम व दौराला क्षेत्र के गांव मटौर निवासी गौरव पर अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर नई मंडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपहृत किशोरी को सकुुशल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने पूछताछ में अपने साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। इस पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही उसके कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।