फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के जवानों का डेरा, कार को ढूंढने में लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। आर्मी के अफसर की कार चोरी के मामले में सेना ने क्षेत्रीय पुलिस को साथ लेकर चोरों की तलाश में दबिश दी। हिसार से आर्मी के जवानों से भरा ट्रक बृहस्पतिवार को खतौली में पहुंचा। थाने पहुंचकर जवानों ने पुलिस को बताया कि उनके अफसर की कार चोरी हो गई है। पता चला कि चोर खतौली का रहने वाला है और वह कार को चोरी कर खतौली में लाया है। सेना ने स्थानीय पुलिस के साथ नगर के कई स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन चोर और कार का कहीं पता नहीं चल सका। आर्मी के जवान शाम तक चोर और कार को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें