फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं पर अवैध कब्जे से मोहल्ला मुश्तर्क में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं पर कब्जे से मोहल्ला मुश्तर्क में तनाव
विज्ञापन

मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क के वार्ड नंबर एक में स्थित कुएं पर दूसरे समुदाय के आरोपियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिए जाने से तनाव की स्थिति है। दलितों ने एसडीएम जानसठ के साथ ही इंस्पेक्टर मीरापुर, चेयरमैन व ईओ नगर पंचायत को शिकायती पत्र भेजकर कुएं से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला पछाला निवासी दलित समाज के लोगों ने रविवार को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के उत्तर दिशा में मोहल्ला मुश्तर्क के वार्ड नंबर एक में प्राचीन कुआं है। कुएं का समाज के सभी लोग पीने के पानी के लिए उपयोग करने के साथ ही यहां धार्मिक पूजा-पाठ भी करते थे। काफी समय से कुआं इस्तेमाल में नहीं होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिस पर मोहल्ला मुश्तर्क निवासी दूसरे समुदाय के कुछ आरोपियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जानकारी मिलने पर दलितों ने कुएं पर कब्जे का विरोध किया तो दोनों पक्षों में तनातनी होने के साथ ही तनाव के भी हालात उत्पन्न हो गए। आरोप है कि कब्जाधारी आरोपियों के घरों की महिलाओं ने भी लोगों से बदसलूकी की। दोनों पक्षों के बीच तनाव के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर पुलिसकर्मी तैनात करते हुए यथास्थिति बनाए रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा के बाद भंडारा
मीरापुर। सिद्धपीठ श्रीहनुमान मंदिर में रविवार को देवी-देवताओं की नई प्रतिमाओं की स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार सुबह मूर्तियों की पूजा-अर्चना के बाद कन्या पूजन किया गया। इसके बाद सभी देवी देवताओं को भोग लगाकर भंडारा किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, अशोक गर्ग, अभिषेक, मनीष, अन्नू, अंकुश, अर्पित, अमित, पंकज संगल और विपुल गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें