फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के कई थानेदार इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर बुधवार की शाम जनपद के कई थानेदारों को इधर से उधर कर दिया। इस बदलाव के तहत जहां मीरापुर थानेदार रहे एसआई मनोज कुमार का डिमोशन कर उन्हें एसएसआई पुरकाजी बनाया गया है, वहीं दो दरोगाओं को एनकाउंटर का इनाम देते हुए उन्हें थानों का चार्ज भी दिया गया।
विज्ञापन

एसआई धर्मेंद्र सिंह को बुढ़ाना की गढ़ी चौकी से हटाकर थानाध्यक्ष भौराकलां बनाया गया तो रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज रहे एसआई राजेंद्र गिरी को रामराज थाने की कमान सौंपी गई है। रामराज से इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को अपराध शाखा और भौराकलां से इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा को जानसठ कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को थाना शाहपुर से मीरापुर भेजा गया है तो सिविल लाइंस थाने के प्रभारी निरीक्षक अपराध शाखा इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को शाहपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह को अपराध शाखा से थाना प्रभारी सिखेड़ा और सिखेड़ा से इंस्पेक्टर एचएन सिंह को थाना सिखेड़ा से अपराध शाखा भेजा गया है। अपराध शाखा से इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी को थाना चरथावल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को पुरकाजी थाने के प्रभारी निरीक्षक अपराध से हटाकर सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें