फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को बंधक बनाकर नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में रविवार देर रात अपने घर गांव बरूकी लौट रहे युवक से मखियाली पेट्रोल पंप के पास चार बदमाशों ने खेत में बंधक बनाकर नकदी-मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी रवित कुमार शहर के एक डॉक्टर के यहां बतौर कंपाउंडर काम करता है। सोमवार को वह ड्यूटी पूरी कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह भोपा रोड पर गांव मखियाली स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, वहां खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि बाइक रुकते ही बदमाश उसे खेत में खींच ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर बदमाशों ने उससे मोबाइल व करीब डेढ़ हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश उसे धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें