बागपत। जिला अस्पताल स्थित पर्ची वितरण कक्ष के बाहर लाइन से हटकर पर्ची बनवाने के विरोध करने पर एक युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता करा दिया।