फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी अफसरों पर खड़ी फसल उजाड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल उजाड़ने का आरोप लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ समय पूर्व हुई चकबंदी प्रक्रिया में उसे विभाग द्वारा पैमाइश कराकर चक उपलब्ध करा दिया गया था। उक्त जमीन पर किसान ने गेहूं की फसल काटने के बाद ज्वार व ईख की फसल बोई हुई थी। आरोप है कि चकबंदी लेखपाल, कानूनगो व एसीओ द्वारा उसके खेत में ट्रैक्टर चलवाकर तैयार खड़ी पूरी फसल को उजाड़ दिया गया, जिससे उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने डीएम से बर्बाद हुई करीब दो लाख रुपये की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


लुटेरे को तमंचे के साथ दबोचा
भोपा। शुक्रताल चौकी प्रभारी एसआई चंद्रसेन सैनी व एसआई विनोद तेवतिया ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार युवक को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसे जवाबी कार्रवाई करते हुए दबोच लिया गया। एसआई चंद्रसेन सैनी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव मेघाखेड़ी निवासी दीपक है, जिसके पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही 2900 रुपये, तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह में गांव नंगला बुजुर्ग में कार्यक्रम से लौट रहे किशनपुर निवासी दिलशाद, रुस्तम व खुशनसीब से बदमाशों ने मारपीट कर तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए थे। वहीं, जौली नहर पटरी मार्ग पर 19 फरवरी को कम्हेड़ा निवासी मोहम्मद सहूद से 60 हजार रुपये मोबाइल लूटा गया था। बृहस्पतिवार को पकड़ा गया दीपक उक्त दोनों ही वारदातों में शामिल था। पकड़े गए बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें