रतनपुरी/खतौली। मंगलवार को घनश्यामपुरा तिराहे के पास कार की टक्कर लगने से मरने वाली युवक की पहचान तौफिक पुत्र अलमुदीन निवासी गांव अलीपुर अटेरना के रुप में हुई है। मृतक के पुत्र तौसीन ने थाने में अज्ञात वाहन चालक समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसने गांव के ही चार लोग सुभाष पुत्र करतारा, महिपाल पुत्र रघुवीर, सुनील पुत्र राजपाल, गोवर्धन पुत्र गिरवर भी हादसे के समय उसके पिता के साथ ही मौजूद थे। सड़क हादसे में उसके पिता की मौत होने पर मौके से भाग गए थे। इन लोगों ने हादसे की सूचना न तो पुलिस को दी और न ही गांव में परिजनों को आकर बताया।