जेल में 21 बंदी रक्षक शिफ्ट
मुजफ्फरनगर। शासन ने जिला कारागार के 19 बंदी रक्षकों का तबादला विभिन्न जेलों में किया है, जबकि अन्य जिला कारागारों से यहां 21 बंदी रक्षक भेजे गए हैं। जिला कारागार से बंदी रक्षक मुन्ना खां को देवबंद, मौहम्मद खालिद, अनुज कुमार शर्मा, माधव कुमार, भगत सिंह को बागपत जेल, फरीद खान का बुलंदशहर, नीतपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा, राजबहादुर और नरेंद्र सिंह चौहान को मेरठ जेल के लिए भेजा किया गया है। यहां से कुल 19 बंदी रक्षकों का तबादला विभिन्न जेलों में हुआ है। उधर, गाजियाबाद से शिव कुमार शर्मा, उमेश कुमार सिंह को, मेरठ से बिजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, चंद्रकांत को, सहारनपुर से विक्रम सिंह, बागपत से गौरव कुमार, राजीव कुमार को मुजफ्फरनगर जेल में स्थानांतरित किया गया है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि अब जेल में 55 बंदी रक्षक हो जाएंगे, जबकि मानक के अनुसार यहां 90 बंदी रक्षकों की तैनाती होनी चाहिए।
लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
मुजफ्फरनगर। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका शांति भंग में चालान कर दिया। शहर कोतवाली के गांव सुजडू निवासी गुलशाद और इरफान के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और भिड गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गए और गुलशाद और इरफान को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।