गोकशी के आरोपी को पकड़ा
मोरना। गोकशी में नामजद ढाई माह से फरार चल रहे आरोपी को ककरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसआई सुभाष मरोठिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर ककरौली बस स्टैंड से कंहेड़ा निवासी कल्लू पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया गया है। 26 फरवरी को जंगल में गोकशी पकड़ी थी। उस समय गांव कंहेड़ा निवासी तारीक पकड़ा गया था, जबकि आरोपी कल्लू अपने अन्य साथियों के साथ जंगल के गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था। 2015 में भी कल्लू गोकशी में जेल जा चुका है। पुलिस ने 2016 में आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
बाइक सवार घायल
खतौली। हाइवे पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भैंसी कट के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दौराला निवासी सतीश घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।