फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी और टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। जनपद में लगातार बदमाशों का सफाया करने पर बुधवार को कस्बे में व्यापार मंडल की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर एसएसपी और उनकी पूरी टीम को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने मौजूद लोगों से बदमाशों का सहयोग नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बे के सत्या विहार बैंक्वट हाल में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अनंत देव ने कहा कि पुलिस द्वारा अपनी जान पर जोखिम में डालकर बदमाशों से मुठभेड़ कर उन्हें मौत के घाट उतारने और जख्मी करने को लेकर दहशत है। इससे पूर्व, कार्यक्रम में पहुंचने पर एसएसपी व अन्य अधिकारियों को प्रतीत चिह्न व शाल ओढ़ाकर और पुलिसकर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप सिंह, जहीर फारूकी, प्रधान नवीन राठी, डॉ संदीप वर्मा, निर्दोष जैन आदि ने भी विचार रखे। इसके अलावा भारत भूषण खुल्लर, कपिल मित्तल, गोल्डी राठी, इरशाद फरीदी, सुक्कड़ सिंह, विनोद त्यागी, गुरमीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह, नैपाल सिंह, राजकुमार, डॉ रंजीत गोर्सी, हरिओम त्यारगी, मणी गोयल, अर्जुन गुप्ता, शंकरलाल, नवीन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें