फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की बुढ़ाना में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पंजाब प्रांत के लुधियाना के एक स्कूल से गायब हुई नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर पुलिस ने बुढ़ाना में दबिश दी। मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कस्बे के एक युवा व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के लुधियाना के ग्रीन पब्लिक स्कूल की कक्षा-9 की छात्रा काजल (15) एक सप्ताह पहले घर से स्कूल जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की सूचना लुधियाना के डिवीजन आर्ट थाने में दी थी। लुधियाना पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया और कॉल डिटेल निकलवाई। कॉल डिटेल में एक नंबर बुढ़ाना के युवा कपड़ा व्यापारी का भी आया। इसके आधार पर लुधियाना की डिवीजन आर्ट थाने की पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद कराई। बुढ़ाना पुलिस के सहयोग से कपडे़ के एक युवा व्यापारी नितिन को हिरासत में लिया। पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में नितिन से गहनता से पूछताछ की। युवक से पूछताछ के बाद लुधियाना थाने के दरोगा बलविंदर सिंह ने बताया कि बुढ़ाना का यह व्यापारी परिवार वैष्णो देवी गया था। काजल भी अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी गई थी। इस दौरान परिवारों का आपस में मेलजोल और मोबाइल नंबरों का आदान प्रदान हुआ।
छात्रा काजल ने बुढ़ाना के व्यापारी से रहने की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। उसने काजल को कस्बे में किसी भी ऐसी व्यवस्था से इंकार कर दिया था। युवक ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से उसका काजल से कोई संपर्क नहीं हुआ। काजल कहां है इसके बारे में वह कुछ नहीं जानता। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया। लुधियाना पुलिस ने काजल की तलाश में अब अन्य नंबरों को खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें