फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामपुरी निवासी मोनू पुत्र मोतीराम ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी मोहम्मद सलीम पुत्र नफीस के साथ पिकअप गाड़ी से जा रहा था। हनुमान चौक से चुंगी पहुंचे तो पीछे आ रहे बाइक सवार युवकों ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी। मोनू गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी मौके भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना नई मंडी क्षेत्र स्थित एक प्लाजा में सुजडू निवासी शुएब और वसीम नाम युवक शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें