बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने वैल्ली मार्ग पर सोमवार की रात ग्रामीणों से लूटपाट की। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैल्ली निवासी श्रवण और राजबीर बाइक से सोमवार की रात बुढ़ाना से अपने गांव जा रहे थे। बुढ़ाना-वैल्ली के संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने बाइक सवार श्रवण और राजबीर को रोक लिया। पिटाई करते हुए उनसे हजारों रुपये की नकदी लूट ली। इसी गांव का नीटू भी अपने दो रिश्तेदारों के साथ बाइक से बुढ़ाना से अपने गांव जा रहा था। बदमाशों ने उनसे भी नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।