घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बा निवासी एक युवक ने घरेलू कलह के चलते सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बुधवार को कस्बे के मोहल्ला काजियान निवासी 30 वर्षीय युवक जैगम पुत्र तैयब ने पारिवारिक कलह के चलते तमंचे से सिर में गोली मार ली। परिजन गोली की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान फोर्स लेकर मृतक के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर लौट आए। युवक की मौत होने पर परिजन और कस्बेवासियों ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर से पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। इंस्पेक्टर कमल सिंह चौहान ने कहा कि मृतक के परिजनों से तहरीर मांगी गई है। यदि मृतक के परिजन तैयार नहीं होते हैं तो अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।