फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्री के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री के ताले तोड़कर बदमाश हजारों का माल समेट कर ले गए। पीड़ित तहरीर देकर बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
मोहल्ला जनकरपुरी निवासी शमीम अहमद ने एल्युमीनियम की फैक्ट्री खोल रखी है। वह एल्युमीनियम के सामान बनाकर बेचता है। बृहस्पतिवार शाम शमीम फैक्ट्री का ताला लगाकर घर चला गया। देर रात्रि बदमाश फैक्ट्री के ताले तोड़कर भीतर घुसे और ऑफिस की अलमारियों, गल्ला समेत अन्य सामान को खंगालते हुए नगदी साफ कर दी। ऑफिस में लगी एलसीडी के साथ ही एल्युमीनियम के कई उपकरण भी समेट कर बदमाश फरार हो गए। शुक्रवार सुबह शमीम फैक्ट्री पहुंचा तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। भीतर का सामान भी खुर्द-बुर्द पड़ा हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें