फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन

भोपा। शहर के भोपा रोड स्थित पेपर मिल में कस्बा निवासी वृद्धा की मजदूरी करते हुए ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन शव लेकर कस्बे में पहुंचे और बस स्टैंड पर शव रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर परिजनों को शांत किया, लेकिन बाद में परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

भोपा कस्बा निवासी अहमदी (65) पत्नी नाजर शहर के भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करती थी। वह रोजाना कस्बे की अन्य महिलाओं के साथ फैक्टरी आती-जाती थी। परिजनों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी वृद्धा अन्य महिलाओं के साथ फैक्टरी गई थी, जहां काम करते हुए अचानक वह फैक्टरी परिसर में ही एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्धा को एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां दिखाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन वृद्धा के शव को लेकर कस्बे में आ पहुंचे और शव को बस स्टैंड पर रखकर हंगामा शुरू करते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग पर आंशिक रूप से जाम लगा दिया। हादसे में वृद्धा की मौत की सूचना पर उसे फैक्टरी में ले जाने वाला ठेकेदार मौके पर पहुंचा, जिसके समक्ष गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से वृद्धा की मौत होने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। हालांकि बाद में वृद्धा के परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए। बाद में शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें