फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर पर लगाया पति को गायब कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जेलर पर लगाया पति को गायब कराने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव की एक महिला ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर लखनऊ जेल से देवबंद कोर्ट में पेशी पर लाए गए पति को जेलर द्वारा गायब करने का आरोप लगाया है।
मिरगपुर निवासी मोनिका चौधरी ने अदालत को बताया कि उसके पति सुशील गुर्जर एक मामले में वर्तमान में लखनऊ जेल में बंद हैं। छह मार्च को उन्हें देवबंद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। लेकिन अदालत ने आठ मार्च को उनकी पेशी के निर्देश दिए। अदालत ने सुशील गुर्जर को दो दिन के लिए देवबंद उप कारागार में रखने के आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन

मोनिका के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह जब वह देवबंद जेल में पति से मिलने गई तो पति वहां से नहीं थे। मोनिका का आरोप है कि जेलर ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करके उसके पति को उप कारागार में निरुद्ध न कराकर गायब करा दिया। मोनिका ने जेलर पर पति की हत्या की आशंका भी जताई है। इसलिए पति को उसके सामने प्रस्तुत कर जेलर पर कोर्ट का आदेश न मानने के आरोप में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, जेलर एमपी सिंह ने बताया कि सुशील गुर्जर को अप्रैल 2018 में देवबंद से मुजफ्फरनगर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद उसे लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने बताया कि गत दिन सुशील गुर्जर को देवबंद जेल में लाया गया था। लेकिन प्रशासनिक आधार पर उसका पहले ही यहां से ट्रांसफर हो चुका था। इसलिए सरकारी नियम के मुताबिक उन्हें दोबारा यहां की जेल में शिफ्ट नहीं किया जा सकता था। इसके बाद डीआईजी के आदेश पर सुशील गुर्जर को दो रात के लिए सहारनपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सुशील गुर्जर की पत्नी मोनिका चौधरी द्वारा उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें