फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा एक्सप्रेस में फौजियों ने की महिलाओं से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। योगा एक्सप्रेस ट्रेन की एसएलआर बोगी में बैठने को लेकर सैनिकों ने कुछ महिलाओं से अभद्रता कर दी। इसे लेकर महिलाओं ने खतौली स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। ट्रेन ड्राइवर के कहने पर जीआरपी ने सैनिकों को भी एसएलआर बोगी से उतार कर खाली करा दिया। इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इससे योगा एक्सप्रेस करीब पंद्रह मिनट तक प्रभावित हुई।
विज्ञापन

हरिद्वार से अहमदाबाद जा रही योगा एक्सप्रेस में इंजन के पीछे वाली छोटी एसएलआर बोगी में चार-पांच सैनिक सवार थे। उन्होंने अपना सामान रख कर इस बोगी को अंदर से बंद कर रखा था। बृहस्पतिवार की शाम को ट्रेन मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पहुंची तो दिल्ली जाने वाली तीन महिलाओं ने इस बोगी में सवार होना चाहा। मगर, सैनिकों ने बोगी का गेट नहीं खोला। आरोप है कि सैनिकों ने महिलाओं से अभद्रता की। सी दौरान ट्रेन चलने पर महिलाएं दूसरी बोगी में सवार हो गई। खतौली स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो महिलाओं ने स्टेशन पर हंगामा करते हुए ड्राइवर से इसकी शिकायत की। साथ ही एसएलआर बोगी में बैठाने की बात कही। ड्राइवर ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी आई तो ड्राइवर ने एसएलआर बोगी को खाली कराने को कहा। इस पर जीआरपी ने सैनिकों को भी नीचे उतार कर यह बोगी खाली करा दी। इसके बाद सैनिक और महिलाएं अन्य डिब्बो में सवार हो गए। हंगामे के कारण करीब पंद्रह मिनट ट्रेन प्रभावित हुई। जीआरपी चौकी प्रभारी बॉबी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में बोगी में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। महिलाओं और सैनिकों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया था। ड्राइवर के कहने पर एसएलआर बोगी को खाली करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें