फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र पर की फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी अजेेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व शाम करीब चार बजे वे केंद्र पर ही थे। आरोप है कि कंबल वाला बाग निवासी युवक अपने साथी के साथ कार में सेंटर पर आया। युवक नशे में था। आरोपी ने जबरन केंद्र में आने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। यहीं नहीं सेंटर पर फायरिंग कर दी, जिसकी गोली गेट के शीशे तोड़ते हुए सामने दीवार में जाकर लगी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई के साथ ही जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें