फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसीकलां से अपहृत दलित किशोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बसीकलां से अगवा दलित किशोरी बरामद
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव से चार अक्तूबर को अगवा की गई दलित किशोरी को पुलिस ने मंसूरपुर तिराहे से बरामद करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है, जिसके बाद उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी दलित किशोरी चार अक्तूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने मामले में गांव के ही दूसरे समुदाय के फैजान पुत्र इनाम और दिलशाद उर्फ छोल्ला पुत्र शरीफ के खिलाफ बेटी के अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों के दूसरे समुदाय से होने के चलते तभी से गांव में तनाव व्याप्त था। सोमवार सुबह पुलिस ने मंसूरपुर तिराहे से अगवा दलित किशोरी को बरामद करते हुए एक आरोपी फैजान पुत्र इनाम को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी दिलशाद उर्फ छोल्ला पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षा के बीच मेडिकल कराने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां महिला थाना पुलिस की सुरक्षा के बीच किशोरी का मेडिकल कराया गया। अब पुलिस पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। वहीं, आरोपी फैजान से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें