फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे में हाइवे पर बाइक चोरी करते हुए एक चोर की लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
जनपद सहारनपुर के ग्राम जहीरपुर निवासी हसीन अहमद शुक्रवार को पुरकाजी कस्बे में एक नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था। इसी दौरान एक चोर उसकी बाइक का लाक खोलकर उसे ले जाने लगा, जिसे दुकानदार ने देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और चोर की धुनाई कर पुलिस को बुलाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इसका नाम आसिफ निवासी लद्दावाला मुजफ्फरनगर है, उससे पूछताछ कर इससे पूर्व कस्बे से चोरी हुई बाइकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


शांतिभंग की आशंका में चालान
पुरकाजी। पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर नौ के सभासद खुर्रम सिद्दीकी की तहरीर पर शुक्रवार को फेसबुक पर गालीगलौज व अभद्र टिप्पणी करने पर मनीष कुमार के विरुद्ध धारा 66 आईटी एक्ट व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा ग्राम गोधना निवासी दो पक्षों में एक मकान में खिड़की लगाने को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष के अकरम व कययूम और दूसरे पक्ष के सादा व मुनसफ का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें