बुढ़ाना। पुलिस ने तीन गांवों से विभिन्न आरोपों में पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि सफीपुर गांव से शांति भंग करने के आरोप में शाहिद व राशिद को गिरफ्तार किया। कुरावा गांव से पुलिस ने मारपीट के आरोपी लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया। भैंसाना गावं से पुलिस ने जमीन के विवाद में राजीव, रामफल को गिरफ्तार किया।