पुलिस ने लुटेरा पकड़ा, नगदी बरामद
सिखेड़ा। पुलिस ने लूटपाट करने वाले बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट की नगदी भी बरामद की। सिखेड़ा के गांव भंडूरा निवासी साजिद पुत्र सलीम बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। गांव भिक्की तिराहे पर गांव के ही बाइक सवार बदमाश अजमल पुत्र शानू ने अपने तीन साथी बदमाशों के साथ बाइक पर जाने वाले साजिद को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने साजिद से 10,500 रुपए की नगदी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने परिजनों को जानकारी देते हुए पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दबिश के दौरान पुलिस ने एक बदमाश अजमल पुत्र शानू निवासी गांव असदनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चाकू व लूटी गई नगदी बरामद कर ली, जबकि उसके तीन साथी जावेद, अमजद व एक अज्ञात बदमाश फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अजमल शातिर बदमाश है। इस पर मंगलौर थाने में 5 मुकदमे, थाना छपार में जिंक से भरा ट्रक लूटने तथा नई मंडी थाना में ट्रक लूट का मुकदमा दर्ज है।