फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू से अभद्रता करने वाला शिक्षक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू से अभद्रता करने वाला शिक्षक सस्पेंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसए कार्यालय पर लिपिक से अभद्र व्यवहार के मामले में उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के शिक्षक रियाजुल हसन को निलंबित कर दिया गया है।
सदर विकास खंड के शेरपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल के सहायक अध्यापक रियाजुल हसन के खिलाफ थाना सिविल लाइन में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र कुमार शर्मा ने अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि हज संबंधी पत्रावली को लेकर शिक्षक ने उसके साथ धक्कामुक्की और अशोभनीय व्यवहार किया। जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए चंदकेश सिंह ने आरोपी शिक्षक रियाजुल हसन को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनकी उपस्थिति बीईओ कार्यालय बुढ़ाना पर रहेगी।
विज्ञापन


सहकारी बैंक बोर्ड की पहली बैठक
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में बैंक के विकास की योजनाओं पर सभी संचालकों ने चर्चा की।
जिला सहकारी बैंक के सभागार में चेयरमैन सतपाल सिंह पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंक के विकास पर चर्चा हुई। बीते तीन माह में क्या कार्य हुए रिकार्ड देखा गया। जिले में सहकारी बैंकों की कहां बिल्डिंग की मरम्मत होनी है, कहां कंप्यूटर लगने है। एटीएम की क्या व्यवस्था रहेगी। बैंक का लाभ कैसे बढे़गा इन सब पर विस्तार से चर्चा हुई। सुभाष चंद, विरेंद्र प्रमुख, सोमवीर, प्रकाशवीर, कैलाश, नीरज कुमार, योगेश कुमार, मुकेश जैन, दिनेश कुमार, सुशीला देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें