फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, सेल्समैन से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने को लेकर हुई कहासुनी में कुछ युवकों ने सेल्समैन की पिटाई कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। नई मंडी कोतवाली के गांव शेरनगर निवासी तौसीब के जानसठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर यह घटना हुई। पेट्रोल पंप पर एक युवक तेल डलवाने के लिए आया था। सेल्समैन के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर आया और सेल्समैन के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ भी की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपी युवक शेरगनर के ही बताए गए है। घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें