बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला कृष्णापुरी का रहने वाला लक्ष्मण सिंह तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्य करता है। सोमवार सुबह लक्ष्मण सिंह मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना आया था। कस्बे के रामछैल तिराहे पर रोडवेज की बस से उतरते समय किसी जेब कतरे ने संग्रह अमीन की जेब काट ली। उसकी जेब में 19 हजार रुपये की नकदी थी। घटना की सूचना संग्रह अमीन ने पुलिस को दी है।
दूधिया से नकदी और बाइक लूटी
बुढ़ाना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा का रहने वाला नाजिम दूध का काम करता है। रविवार रात नाजिम बुढ़ाना में दूध की डेरी पर दूध देने के बाद अपने गांव वापस जा रहा था। बुढ़ाना-मंदवाड़ा मार्ग पर एक बाइक सवार चार बदमाशों ने नाजिम को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नाजिम से आठ हजार रुपये, दो मोबाइल और बाइक लूट ली। नाजिम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।