पशु चोर को पकड़कर जेल भेजा
छपार। पुलिस ने चोरी के तीन पशुओं के साथ चोर दबोच लिया है, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव खुड्डा में बस अड्डे के निकट एक मैजिक को पकड़ लिया। जांच-पड़ताल की गई तो उसमें तीन भैंस बरामद हुई। मैजिक में चालक समेत तीन लोग सवार मिले। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति गाड़ी से कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शामली के झिझाना थाना क्षेत्र के गांव सेखाखुदान निवासी गुलफाम बताया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके फरार आरोपियों की तलाश में लगी है।