फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
(मेरठ के ध्यानार्थ...)
विज्ञापन

- शहर कोतवाली पुलिस ने लिया एनबीडब्ल्यू
- धोखाधड़ी मामले में मूंछ को बताया वांछित
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के सूचीबद्ध गिरोह के माफिया सरगना कुख्यात सुशील मूंछ को मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी घेरने की तैयारी कर ली है। वह शहर कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित चल रहा है। शहर कोतवाली पुलिस के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को कोर्ट ने सुशील मूंछ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। एनबीडब्ल्यू मिलने के साथ ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी माफिया सरगना सुशील मूंछ एक बार फिर सुर्खियों में है। मेरठ पुलिस को उसकी तलाश है, उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। सुशील मूंछ को मेरठ पुलिस ने गत 24 जनवरी को परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में हुए मां-बेटे के डबल मर्डर का षड्यंत्र रचने का आरोप बनाया है। अब मुजफ्फरनगर पुलिस को भी उसकी तलाश है। शहर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में 120बी का आरोपी बनाकर मूंछ को वांछित घोषित किया है। इस मामले में शुक्रवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया है। वारंट मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में निकल गई है। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि गाजियाबाद निवासी नमिता ने 10 अगस्त 2017 को शहर कोतवाली पर दक्षिणी सिविल लाइन निवासी भूषण, रोहित आदि के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नईमंडी स्थित उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों भूषण और रोहित को गिरफ्तार कर हाल में ही जेल भेजा है। मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों के बयान के आधार पर कुख्यात सुशील मूंछ की इस मामले में संलिप्तता सामने आने पर उसे 120बी का आरोपी बनाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने सुशील मूंछ की गिरफ्तारी के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना दिया था। इंस्पेक्टर कपरवान ने बताया कि शुक्रवार को कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए आरोपी सुशील मूंछ के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें