फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। बदमाशों ने एक मकान से आठ हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के गहने समेत लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है। कस्बा छपार निवासी दीपक त्यागी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। रात्रि में किसी समय छत के रास्ते से घुसे चोरों ने कमरे का बाहर से कुंडा बंद कर दिया और बराबर के कमरे में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर आठ हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर, कपड़ों समेत कई लाख की संपत्ति चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। एसओ आदेश त्यागी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें