फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी बता युवक के खाते निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मी बता युवक के खाते निकाले 50 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। फोन पर खुद को बैंक कर्मी बताकर ठग ने एक युवक के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी चंद्रप्रकाश सिंह शनिवार दोपहर घर में था। उसी समय उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। युवक ने खुद को बैंक कर्मी बताया। वह चंद्रप्रकाश को कॉफी देर तक बैंक संबंधी जानकारी देता रहा। उससे खातेे में आधार नंबर लिंक करने के लिए कहा और एटीएम बंद होने की बात कही। चंद्रप्रकाश से आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, एटीएम कोड तक पूछ लिया। रविवार को मैसेज आया तो पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। दूसरे दिन चंद्रप्रकाश सिंह बैंक जाकर खाते से पैसे निकलने की शिकायत की। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सही जानकारी न देकर टरका दिया। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ कर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें