फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले को जेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पांच लाख की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने और पीड़ित के घर के बाहर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नईमंडी क्षेत्र के राधिकापुरम निवासी ललित कुमार पुत्र डॉ जेपी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई और बहन पांच दिसंबर को घर के बाहर रोजाना की तरह कुत्तों को खाना खिला रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने कुत्ते के ऊपर बाइक चढ़ा दी। आरोप है कि जब उसके भाई-बहन ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनसे घर के बाहर फायरिंग कर दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया। आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि शीघ्र ही उसे रंगदारी के रूप में पांच लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बचन सिंह कालोनी निवासी अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मारपीट कर हत्या की धमकी दी
मुजफ्फरनगर। खालापार में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खालापार निवासी शादाब अहमद ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के ही गुफरान ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उसे रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी उसे हत्या करने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाभी से की मारपीट
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट निवासी प्रीति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर वहां पहुंच गया और मामूली कहासुनी के बाद उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें