फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड में तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने मुकंदपुर-लखान मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन माह पहले लखान गांव में रिटायर दीवान के घर डकैती के दौरान लूटी गई लाइसेंसी बंदूक समेत अन्य असलहा बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों ने कई नलकूपों से भी सामान चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने बताया कि गांव लखान में 30 सितंबर को आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने यूपी पुलिस के रिटायर दीवान विजयपाल पुत्र सीताराम के घर में घुसकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने विजयपाल और उसकी पत्नी श्यामो को गन प्वाइंट पर लेकर उसकी लाइसेंसी बंदूक, लाइसेंस,14 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट करने के बाद बदमाश रिटायर दीवान व उसकी पत्नी श्यामो को बंधक बनाकर फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। पुलिस को मंगलवार शाम सूचना मिली कि लखान और मुकंदपुर के बीच में तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर एसओ सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। घिरने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुमित, राजू, रोहित निवासी लखान बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से रिटायर दीवान की लूटी गई लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा, तीन कारतूस, चाकू बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही रिटायर दीवान विजयपाल के यहां डकैती डाली थी। उसके अलावा बुड़ीना कलां में करीब दो हफ्ते पहले एक ही रात में आठ ट्यूबवेलों से मोटर और बिजली तार चोरी किए थे। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती को चोरी में दर्ज किया था
तितावी। पुलिस ने विभाग के रिटायर दीवान के यहां पड़ी डकैती में भी धाराओं का खेल कर अपराध का अल्पीकरण किया। पुलिस ने लखान गांव में रिटायर दीवान विजयपाल के घर पड़ी डकैती की वारदात को अगले रोज चोरी में दर्ज किया था। लखान गांव के बदमाशों से कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक मिलने पर पुलिस ने चोरी को डकैती में तरमीम कर डकैती की वारदात का खुलासा कर अपनी पीठ अपने आप ही थपथपाने का काम किया। तितावी एसओ सूबे सिंह का कहना है कि तीन माह पहले दीवान विजयपाल सिंह के घर डकैती पड़ी थी, मगर तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने डकैती की घटना को चोरी में दर्ज कर लिया था। उन्होंने जांच के दौरान घटना को डकैती पाया तो चोरी के मुकदमे को डकैती की धारा में तरमीम कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें