आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनरतले संविदा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को पुरकाजी कार्यालय पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रभा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जो कि बहुत कम है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 18000 प्रतिमाह और सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ का वेतन 9000 रुपये प्रतिमाह करने के अलावा पोषाहार की ढुलाई और कार्यकर्ताओं में 50 प्रतिशत सुपरवाइजर के पद सृजित करने की मांग की। धरने के समापन के बाद उन्होंने अपनी मांगों का मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सुपरवाइजर संगीता रानी को दिया। इस दौरान कुलविन्द्र कौर, बबीता, कुलदीप कौर, रीता, सुनीता, ऊषा, उपासना आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वारंटी को जेल भेजा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने वर्ष 2013 में थाने पर दर्ज हुए शराब के एक मुकदमे में न्यायालय में तारीख पर पेश नहीं होने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर ग्राम भोजाहेड़ी निवासी पोपीन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।