नकब लगाकर दुकान में चोरी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना भौराकलां के लालू खेड़ी बस स्टैंड के निकट मोहम्मदपुर निवासी राहुल कुमार की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार रात को बदमाशों ने दुकान में नकब कर साढ़े सात हजार रुपये, आधा दर्जन से अधिक स्मार्ट फोन चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार राहुल ने चोरी की तहरीर दी है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पत्नी लापता, अपहरण की आशंका
तितावी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के खेड़ी दूधाधारी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित काला ने पत्नी नीतू की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस महिला की तलाश में जुुटी है।
शांति समिति की बैठक
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बरला में बकरीद पर्व को लेकर एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता व सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। जिसमें गांव के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। एक पक्ष के लोगों ने कहा कि गांव में कुर्बानी करने की अनुमति नहीं है। फिर भी घरों में कुर्बानी कर कचरा नालियों में बहाया जाता है। बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि एक निगरानी समिति बनाकर गली व नालियों में कचरा नहीं फेंका जाएगा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांति और सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में प्रधान अरविंद त्यागी राकेश आडवाणी मोहम्मद इस्लाम एजाज अहमद तसलीम त्यागी सतबीर त्यागी वाजिद सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।