फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की पीएम रिपोर्ट में हत्या नहीं हो सकी पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेश की पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। काली नदी में मिले आदेश के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस ने अब उसका विसरा जांच के लिए आगरा भेजा है। परिजनों ने अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध हत्या की तहरीर देकर हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाकर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने रिश्तेदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव अंदावली निवासी लापता आदेश का शव शुक्रवार की सुबह रसूलपुर कैलोरा की काली नदी में पड़ा मिला था। परिजनों ने शव की पहचान कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आदेश की हत्या की किसी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है। शनिवार को मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली में पहुंचे। परिजनों ने आदेश हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। मृतक के पिता श्याम सिंह ने अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि हत्या की पुष्टि नहीं होने पर विसरा जांच के लिए आगरा भेज दिया है। हत्या को लेकर मृतक के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई गई है। पुलिस ने मृतक के दो रिश्तेदारों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें