फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव से शिक्षिका का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नया गांव से शिक्षिका का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के खांजापुर निवासी शिक्षिका का युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर उस वक्त अपहरण कर लिया, जब वह नया गांव स्थित स्कूल में शिक्षण कार्य के लिए जा रही थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए शिक्षिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खांजापुर निवासी दीपचंद शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नीलम पास के गांव नयागांव में एक स्कूल में शिक्षण कार्य करती है। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी का खांजापुर निवासी सुशील ने उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह नया गांव स्कूल में जा रही थी। पीड़ित का कहना है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सोमवार रात शहर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सुशील व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवती को न केवल बरामद कर लिया बल्कि, मुख्य आरोपी सुशील को भी गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, शिक्षिका के बयान भी कोर्ट में दर्ज करा दिए गए हैं। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें