पुलिस और आरपीएफ जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
पुरकाजी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए रविवार को इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने थाना पुलिस व आरपीएफ के साथ कस्बे व देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर चुनाव में निडर होकर मतदान करने और चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला उत्तरी व दक्षिणी चमारान, नूरनगरियान , सब्जी मंडी, खादर तिराहा के अलावा देहात के गांव कल्लनपुर, नूरनगर, हरिनगर, झबरपुर, गोधना, तुग़लकपुर, कमहेड़ा,खाईखेड़ी, भोजाहेड़ी आदि में फ्लैग मार्च निकाला।