फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मालिक की मौत का नहीं सुलझा रहस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ट्रक मालिक की संदिग्ध हालात में खेत से मिले शव की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ सकी। मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस त्योहार पर अत्यधिक शराब पीने को घटना की वजह मान रही है।
विज्ञापन

ललौली थाने के बहुआ शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी रामशरन पाल का परिवार कई साल से पवारनपुर गांव स्थित खेत में घर बनाकर रहता है। उनका बेटा देवशरन पाल (22) खुद के ट्रक चालक था। वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे से लापता हो गया था। उसका शनिवार रात खेत से शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की होगी।

आग से जल गई गृहस्थी
किशनपुर। थाना क्षेत्र के असहट के महोलीडेरा निवासी चुनका परिवार समेत यमुना किनारे परवल तोड़ने खेत गया था। उसके घर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। परिवार के लोग सूचना पर दौड़कर पहुुंचे। घटना में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ब्यूरो


पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के हरसिंहपुर गांव निवासी नीरज सविता को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ रविवार को पहुर मोड़ से गिरफ्तार करने का दावा किया है। दूसरी ओर ग्राम प्रधान कल्याण सिंह ने पुलिस की कार्रवाई संदेह के घेरे में होने का आरोप लगाया है। प्रधान का कहना है कि नीरज का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए उस पर तमंचा लगाकर चालान किया है। इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से की जाएगी। उसकी घर की आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब है। वह बर्फ का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। एसओ जेपी उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की कोई उससे रंजिश नहीं है। ब्यूरो

शोहदे को जमकर पीटा
घर में घुसकर महिला संग की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बदनीयती से घर में कूदे शोहदे को परिवार की महिलाओं ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। 100 नंबर में सूचना देकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां और उसकी ननद कमरे में सो रहे थे। परिवार के लोग खेत लाही कूटने गए थे। घर के पीछे की दीवार फांदकर पड़ोसी हाशिम रात करीब दो बजे पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला था। वह दो बच्चों की मां के साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला की नींद खुल गई। वह चीख पड़ी। बगल में सो रही ननद जागी। उसने दौड़कर दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में भाभी ननद ने मिलकर शोहदे की पिटाई की। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को थाने ले गई। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें