पुलिस ने छह वारंटी जेल भेजे
खतौली। पुलिस ने शनिवार की रात को धरपकड़ अभियान चलाकर अलग अलग मामलों में छह वारंटियों को पकड़ लिया। पुलिस ने रविवार को गांव ककराला निवासी उमेश पुत्र मंगल, गांव भैंसी निवासी रोहित पुत्र भंवर सिंह व जोगिंद्र पुत्र अतर सिंह, गांव जंधेड़ी जाटान निवासी रामपाल पुत्र सिमरु, जगत कालोनी निवासी फतेह सिंह पुत्र सूबे सिंह, गांव ताजपुर निवासी अर्जुन को जेल भेज दिया।
बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
खतौली। मीरापुर-खतौली रोड पर शनिवार की रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार रामराज निवासी सतीश पुत्र दीपचंद व उसका साथी राहुल पुत्र प्रदीप घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने दोनों जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।