फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर एक्सप्रेस में चढ़ते हुए युवक का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर एक्सप्रेस में चढ़ते समय युवक का पर्स चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नोएडा निवासी आशीष मित्तल दो दिन पूर्व परिवार के साथ रिश्तेदारी में शहर में आए हुए थे। बुधवार दोपहर वह जालंधर एक्सप्रेस से घर लौटने के लिए स्टेेशन पर पहुंचे थे। ट्रेन में वह परिजनों के साथ ट्रेन में सवार होने लगे। इस बीच पीछे से किसी ने आशीष की जींस की पिछली पॉकेट में रखा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में डेढ़ हजार की नकदी, आईडी, एटीएम, पहचानपत्र और अन्य कागजात थे। आशीष ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर प्लेटफार्म व ट्रेन पर चोर की तलाश की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ट्रेन से गंतव्य के लिए रवाना हो गया, जिसने ट्रेन के गाजियाबाद पहुंचने पर जीआरपी गाजियाबाद में तहरीर दी, जिस पर वहीं पर उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें